Bengal Media

"Your Voice, Your News"

मातृत्व को नमन : रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के मंच पर माताओं का हुआ भव्य सम्मान

रानीगंज- चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में मातृत्व, संस्कार और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स (RCC) की लेडीज विंग की ओर से मातृ दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “यशोदा-देवकी : एक माँ, दो तपस्या” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और मातृत्व की महत्ता का संदेश पूरे समाज तक पहुंचाया।
इस विशेष समारोह में 65 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को सम्मानित किया गया। मातृत्व के सार का सम्मान थीम पर आधारित इस आयोजन में चैंबर सदस्यों की माताओं को मंच पर विशेष सम्मान देकर उनके त्याग, प्रेम और संघर्ष को सलाम किया गया।
कार्यक्रम में मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर के चेयरमैन डॉ. सत्यजीत बोस अपनी धर्मपत्नी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हर व्यक्ति की सफलता के पीछे माँ का आशीर्वाद और संस्कार सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उनके वक्तव्य ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुति “यशोदा-देवकी : एक माँ, दो तपस्या” कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। कलाकारों ने भावनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से माँ के त्याग, ममता और समर्पण को जीवंत कर दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इस सफल आयोजन में RCC लेडीज विंग की चेयरपर्सन वाणी खेतान, सलाहकार अरुण भरतिया,RCC के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता तथा मानद महासचिव सरत कनोडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में पूरे सभागार में एक ही संदेश गूंजता रह,हर सफलता के पीछे माँ का आशीर्वाद होता है।रानीगंज में आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि मातृत्व के प्रति सम्मान और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से जोड़ने का प्रेरणादायक प्रयास बन गया।
मातृत्व को नमन : रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के मंच पर माताओं का हुआ भव्य सम्मान मातृत्व को नमन : रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के मंच पर माताओं का हुआ भव्य सम्मान Reviewed by Bengal Media on May 10, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.