Bengal Media

"Your Voice, Your News"

कोलकाता में भाजपा सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, आसनसोल से हजारों कार्यकर्ताओं संग पहुंचे विधायक जितेंद्र गोठवाल

कोलकाता- पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस भव्य समारोह में राजस्थान के खंडार से भाजपा विधायक एवं आसनसोल जिला प्रवासी जितेंद्र गोठवाल आसनसोल भाजपा कार्यकर्ताओं के विशाल समूह के साथ शामिल हुए।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने और मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन में भारी उत्साह देखने को मिला।
जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि यह केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन, सुरक्षा और राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय का प्रतीक है। जनता ने भ्रष्टाचार, हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर विकास और विश्वास की राजनीति को समर्थन दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “सोनार बांग्ला” के संकल्प को साकार करते हुए राज्य को उद्योग, व्यापार, रोजगार, शिक्षा और आधारभूत विकास के क्षेत्र में नई दिशा देगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अपार समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल अब विकास और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
कोलकाता में भाजपा सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, आसनसोल से हजारों कार्यकर्ताओं संग पहुंचे विधायक जितेंद्र गोठवाल कोलकाता में भाजपा सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, आसनसोल से हजारों कार्यकर्ताओं संग पहुंचे विधायक जितेंद्र गोठवाल Reviewed by Bengal Media on May 10, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.