Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स ने तीन विधायकों को किया सम्मानित, विकास को लेकर सौंपा बड़ा मांग पत्र



रानीगंज : रानीगंज के प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से चैम्बर सभागार में भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रानीगंज, पांडवेश्वर और जामुड़िया विधानसभा क्षेत्रों के तीन प्रमुख विधायकों को सम्मानित किया गया। साथ ही क्षेत्र के विकास और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण मांग पत्र भी सौंपा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद क्षेत्र के विकास, व्यापार को बढ़ावा देने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समारोह में मुख्य रूप से रानीगंज के विधायक पार्थो घोष, पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी और जामुड़िया के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी मौजूद रहे।
इस अवसर पर रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, सचिव शरत कानोड़िया चेयरमैन रोहित खैतान,अरुण भर्तियां समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने तीनों विधायकों को शॉल, पुष्पगुच्छ और सम्मान पत्र देकर अभिनंदित किया।
कार्यक्रम केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह क्षेत्र की समस्याओं को उठाने का बड़ा मंच भी बना। चैंबर की ओर से तीनों विधायकों को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें रानीगंज, पांडवेश्वर और जामुड़िया क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, सड़क एवं आधारभूत ढांचे में सुधार और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई।
तीनों विधायकों ने चैंबर को भरोसा दिलाया कि वे व्यापारियों की मांगों और क्षेत्रीय समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे।
इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और व्यापारी वर्ग का समन्वय बेहद जरूरी है। 
रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स ने तीन विधायकों को किया सम्मानित, विकास को लेकर सौंपा बड़ा मांग पत्र रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स ने तीन विधायकों को किया सम्मानित, विकास को लेकर सौंपा बड़ा मांग पत्र Reviewed by Bengal Media on May 16, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.