रानीगंज :- रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्थो घोष शनिवार को शपथ ग्रहण के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। विधायक के पहुंचते ही पूरा इलाका भाजपा के झंडों, “जय श्रीराम” के नारों और स्वागत जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद पार्थो घोष का काफिला एक विशाल जुलूस के रूप में विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, कन्वीनर दिनेश सोनी, जयंतो मिश्रा, राजा भौमिक, रवि केशरी, शंकर साव, मोनू वर्मा,देबजीत खा,ओर भी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक को पहली बार क्षेत्र में देखने को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
भव्य स्वागत से अभिभूत पार्थो घोष ने रानीगंज की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस विश्वास पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों से प्रेरित होकर बंगाल की जनता ने परिवर्तन का फैसला किया है। पार्थो घोष ने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में पश्चिम बंगाल में विकास की उपेक्षा हुई, जबकि केंद्र सरकार ने 2014 के बाद देशभर में विकास की नई दिशा दी है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि रानीगंज की सड़क, जल, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं समेत सभी प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति दी जाएगी।
शपथ के बाद पहली बार रानीगंज पहुंचे विधायक पार्थो घोष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Reviewed by Bengal Media
on
May 16, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
May 16, 2026
Rating:

No comments: