Bengal Media

"Your Voice, Your News"

डबल इंजन सरकार के साथ पश्चिम बर्धमान में विकास को मिलेगी रफ्तार : मंत्री अग्निमित्रा पॉल

रानीगंज : पश्चिम बंगाल सरकार की महिला एवं बाल कल्याण, नगर विकास और नगर निकाय मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने शनिवार को आसनसोल स्थित डीएम कार्यालय में पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी एस पोन्नाबालाम के साथ महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक की। बैठक में जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा विधायकों के साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में जिले के समग्र विकास, आधारभूत संरचना को मजबूत करने और जनहित से जुड़ी सेवाओं को तेजी से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जिले में यह उनकी पहली प्रशासनिक बैठक है। 
उन्होंने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों के साथ नौों विधायकों का परिचय और समन्वय स्थापित कराया गया है, ताकि भविष्य में विधानसभा क्षेत्रों में पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट समेत विभिन्न समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा सके।
मंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने बंगाल में डबल इंजन सरकार बनने पर विकास की गति तेज होने का वादा किया था और अब पूरे राज्य के साथ-साथ पश्चिम बर्धमान में भी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज की बैठक उसी दिशा में पहला बड़ा कदम है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा तालमेल बढ़ाकर लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
वहीं बैठक के बाद डीएम एस पोन्नाबालाम ने बताया कि मंत्री अग्निमित्रा पॉल की मौजूदगी में जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के साथ बैठक की गई, जिसमें एडीएम, एसडीओ, बीडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
डबल इंजन सरकार के साथ पश्चिम बर्धमान में विकास को मिलेगी रफ्तार : मंत्री अग्निमित्रा पॉल डबल इंजन सरकार के साथ पश्चिम बर्धमान में विकास को मिलेगी रफ्तार : मंत्री अग्निमित्रा पॉल Reviewed by Bengal Media on May 16, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.