Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा, शुभादर्शिनी अस्पताल का नि:शुल्क कार्डियोलॉजी कैंप आयोजित

रानीगंज : आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को रानीगंज स्थित शुभादर्शिनी अस्पताल की ओर से एक नि:शुल्क कार्डियोलॉजी कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 70 से अधिक लोगों ने भाग लेकर हृदय रोग संबंधी जांच और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
कैंप में प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अर्णब घोष चौधुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रत्येक मरीज की विस्तार से जांच की और जरूरत के अनुसार दवाइयों के साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी। साथ ही लोगों को संतुलित जीवनशैली और खानपान के प्रति जागरूक किया।
डॉ. अर्णब घोष चौधुरी ने बताया कि वर्तमान समय में बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों के बढ़ते सेवन के कारण हृदय रोग का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा नियमित व्यायाम की कमी भी हृदय संबंधी समस्याओं का एक बड़ा कारण बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि समय पर डॉक्टर की सलाह लेना, नियमित रूप से व्यायाम करना और तंबाकू से दूर रहना हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है।
वहीं, इलाके के लोगों ने शुभादर्शिनी अस्पताल की इस पहल की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आम जनता के लिए बेहद लाभदायक हैं। लोगों ने भविष्य में भी ऐसे मेडिकल कैंप आयोजित करने की मांग की।
रानीगंज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा, शुभादर्शिनी अस्पताल का नि:शुल्क कार्डियोलॉजी कैंप आयोजित रानीगंज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा, शुभादर्शिनी अस्पताल का नि:शुल्क कार्डियोलॉजी कैंप आयोजित Reviewed by Bengal Media on May 17, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.