जमुड़िया में बड़े पुल परियोजना की तैयारी तेज, विधायक बिजन मुखर्जी ने अधिकारियों संग किया स्थल निरीक्षण
जमुड़िया - जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण परियोजना को लेकर हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को चुरुलिया क्षेत्र के तालडांगा से पश्चिमी बरकोला घाट (बीरभूम) तक प्रस्तावित नए पुल के निर्माण को लेकर जमुड़िया के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान बीडीओ समेत विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने डब्ल्यूबीपीडीसीएल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी विस्तृत चर्चा कर परियोजना को जल्द शुरू करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के बाद विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि यह पुल बनने से जमुड़िया और बीरभूम के बीच आवागमन काफी आसान हो जाएगा। इसके साथ ही इलाके में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस पुल की मांग कर रहे थे और विधायक बनने से पहले उन्होंने जनता से विकास का जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विधायक ने भरोसा जताया कि प्रशासनिक प्रक्रिया तेजी से पूरी होने के बाद जल्द ही पुल निर्माण कार्य शुरू होगा और आने वाले समय में हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
स्थानीय लोगों में भी इस परियोजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि पुल बनने के बाद दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
जमुड़िया में बड़े पुल परियोजना की तैयारी तेज, विधायक बिजन मुखर्जी ने अधिकारियों संग किया स्थल निरीक्षण
Reviewed by Bengal Media
on
May 19, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
May 19, 2026
Rating:

No comments: