जमुड़िया- जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र के थाना मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार शाम नवनिर्वाचित विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी का भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे डॉ. बिजन मुखर्जी का जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर भाजपा मंडल 4 के अध्यक्ष संजय सिंह, निरंजन सिंह, राणा बनर्जी, अशोक नोनिया और रंजीत गांधी समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने अपनी जीत के लिए जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी जीत में कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा है। विधायक ने कहा कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही उनका एकमात्र लक्ष्य जमुड़िया का विकास रहा है और अब जनता से किए गए वादों को पूरा करने का समय आ गया है।
उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जमुड़िया के कई इलाकों में आज भी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे क्षेत्रों में जल्द ही बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। डॉ. मुखर्जी ने दावा किया कि अगले एक महीने के भीतर उन इलाकों में भी बस सेवा शुरू हो जाएगी, जहां अब तक लोगों को परिवहन सुविधा नहीं मिल पा रही थी।
स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर विधायक ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के कारखानों में स्थानीय युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए फैक्ट्री मालिकों से बातचीत शुरू कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दिशा में भी जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि विधायक बनते ही उन्होंने विकास कार्यों की शुरुआत कर दी है और आने वाले समय में लोग “नया जमुड़िया” देखेंगे। उनके संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
जमुड़िया में विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी का भव्य सम्मान, बोले- एक महीने में शुरू होगी नई बस सेवा
Reviewed by Bengal Media
on
May 20, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
May 20, 2026
Rating:

No comments: