Bengal Media

"Your Voice, Your News"

भाजपा नेता दुर्गेश नागी ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, पारदर्शी व्यवस्था और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

आसनसोल- आसनसोल के भाजपा नेता दुर्गेश नागी ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर पिछले लगभग 15 वर्षों के दौरान जारी किए गए आर्म्स लाइसेंसों की व्यापक पुनः समीक्षा कराने की मांग की है। उन्होंने बदलते सुरक्षा हालात और वर्तमान परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि पुराने लाइसेंसों की पात्रता, आवश्यकता और वैधता की निष्पक्ष जांच समय की आवश्यकता बन चुकी है.दुर्गेश नागी ने अपने पत्र में कहा कि समाज और सुरक्षा व्यवस्था में लगातार बदलाव हो रहे हैं, ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि केवल वही व्यक्ति आर्म्स लाइसेंस रखें जो पूरी तरह पात्र, सत्यापित और कानून का पालन करने वाले हों। उन्होंने कहा कि कई लाइसेंस ऐसे हो सकते हैं जिनकी वर्तमान परिस्थितियों में दोबारा जांच आवश्यक है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि पिछले वर्षों में जारी सभी लाइसेंसों की चरणबद्ध समीक्षा कर यह देखा जाए कि संबंधित व्यक्ति अब भी लाइसेंस रखने की शर्तों को पूरा कर रहे हैं या नहीं.दुर्गेश नागी का कहना है कि इस प्रकार की समीक्षा से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा तथा आर्म्स लाइसेंस के संभावित दुरुपयोग की आशंका को भी कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच और सत्यापन प्रक्रिया से आम नागरिकों में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
अपने आवेदन में उन्होंने केवल पुराने लाइसेंसों की समीक्षा ही नहीं, बल्कि नए आवेदकों को भी निष्पक्ष अवसर देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि कई योग्य और जरूरतमंद नागरिक लंबे समय से आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उचित अवसर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि नए आवेदनों की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और निष्पक्ष बनाया जाए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद लोगों को कानून के दायरे में रहते हुए लाइसेंस प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
दुर्गेश नागी ने पुलिस कमिश्नर से इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर लाइसेंसों की समीक्षा और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने से कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासन को सहायता मिलेगी तथा समाज में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इस मांग के सामने आने के बाद शहर में आर्म्स लाइसेंस प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है, इस पर लोगों की नजर बनी हुई है।
भाजपा नेता दुर्गेश नागी ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, पारदर्शी व्यवस्था और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग भाजपा नेता दुर्गेश नागी ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, पारदर्शी व्यवस्था और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग Reviewed by Bengal Media on May 20, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.