लाउदोहा में “ट्राइबल विकास जनजातीय गरिमा उत्सव” का शुभारंभ, विधायक जितेंद्र तिवारी ने दिया एकजुटता का संदेश
लाउदोहा : आदिवासी और पिछड़े जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की पहल पर शुरू हुए “ट्राइबल विकास जनजातीय गरिमा उत्सव” का मंगलवार को दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के नवघनपुर गांव में भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को लेकर इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के नवघनपुर स्थित अवैतनिक प्राथमिक विद्यालय से जागरूकता शिविर की शुरुआत हुई, जिसमें पांडवेश्वर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक जितेंद्र कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले विधायक ने क्षेत्र के प्रसिद्ध रक्षाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के बीडीओ देवदीप बैरागी, जिला परिषद के विद्युत कर्माध्यक्ष सुजीत मुखर्जी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता कार्यक्रम धीरे-धीरे दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक की सभी छह पंचायतों में आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आदिवासी एवं पिछड़े समुदाय के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक विकास और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विधायक ने पांडवेश्वर के विकास को लेकर भी बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में पंचायत स्तर के प्रतिनिधि भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समाज के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
लाउदोहा में “ट्राइबल विकास जनजातीय गरिमा उत्सव” का शुभारंभ, विधायक जितेंद्र तिवारी ने दिया एकजुटता का संदेश
Reviewed by Bengal Media
on
May 19, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
May 19, 2026
Rating:

No comments: