दुर्गापुर वीमेंस कॉलेज में हिंदी कार्यशाला, अनुवाद के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर विशेषज्ञों ने दी अहम जानकारी
दुर्गापुर- दुर्गापुर वीमेंस कॉलेज द्वारा शनिवार को एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “अनुवाद के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं” था, जिसमें स्नातक स्तर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ औपचारिक स्वागत के साथ हुआ। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में श्री अनूप राम, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अनुवाद के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों, इसकी उपयोगिता तथा वर्तमान समय में इसके बढ़ते महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में अनुवाद केवल एक भाषा को दूसरी भाषा में बदलने का कार्य नहीं रह गया है, बल्कि यह युवाओं के लिए रोजगार और करियर के नए द्वार खोलने वाला महत्वपूर्ण क्षेत्र बन चुका है।
कार्यशाला में उपस्थित छात्राओं ने विषय से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। यह संवादात्मक सत्र कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री पिनाकी सिंह ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुश्री पूजा चौधरी द्वारा किया गया।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. महानंदा कांजीलाल ने इस प्रकार के ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यशाला ने छात्राओं को अनुवाद के क्षेत्र में करियर निर्माण के प्रति नई दिशा और प्रेरणा प्रदान की।
दुर्गापुर वीमेंस कॉलेज में हिंदी कार्यशाला, अनुवाद के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर विशेषज्ञों ने दी अहम जानकारी
Reviewed by Bengal Media
on
June 28, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
June 28, 2026
Rating:

No comments: