Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज के श्री श्याम मंदिर पहुंचे कांग्रेस नेता रणविजय सिंह, बाबा श्याम का लिया आशीर्वाद

रानीगंज- झारखण्ड धनबाद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह ने मंगलवार को रानीगंज के प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर पहुंचे.जहां उन्होंने बाबा श्याम के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या मे समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे.मंदिर पहुंचने पर श्री श्याम बाल मंडल एवं श्री श्याम मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से रणविजय सिंह का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया गया। उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह में मंदिर के संस्थापक सदस्य विष्णु सराफ, पवन केजरीवाल, बिमल सराफ, विनोद बंसल, अरुण राजपुरिया, संजय खेतान सहित मंदिर समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए रणविजय सिंह ने कहा कि उनका रानीगंज आगमन पूरी तरह धार्मिक उद्देश्य से हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम के दर्शन कर उन्हें गहन आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई।उन्होंने श्री श्याम मंदिर की भव्यता और धार्मिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यह मंदिर आज केवल रानीगंज ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। बातचीत के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के वर्तमान माहौल को लेकर भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रवेश करने के बाद उन्हें पहले की तुलना में सकारात्मक वातावरण का अनुभव हुआ। उनके अनुसार, बंगाल विकास की दिशा में आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी राजनीतिक निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन जो परिवर्तन महसूस हो रहा है, वह उत्साहजनक है।
रणविजय सिंह ने दोहराया कि उनका यह दौरा पूरी तरह धार्मिक था और इसका किसी राजनीतिक कार्यक्रम से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वे केवल बाबा श्याम के दर्शन और आशीर्वाद लेने के उद्देश्य से रानीगंज आए थे। इसके बावजूद पश्चिम बंगाल के माहौल और विकास को लेकर उनकी टिप्पणी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई। करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर में प्रवास करने के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और मंदिर की धार्मिक गतिविधियों की जानकारी ली। पूजा-अर्चना एवं स्वागत समारोह के बाद रणविजय सिंह अपने सहयोगियों के साथ अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
रानीगंज के श्री श्याम मंदिर पहुंचे कांग्रेस नेता रणविजय सिंह, बाबा श्याम का लिया आशीर्वाद रानीगंज के श्री श्याम मंदिर पहुंचे कांग्रेस नेता रणविजय सिंह, बाबा श्याम का लिया आशीर्वाद Reviewed by Bengal Media on June 30, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.