रानीगंज - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा के आसनसोल दक्षिण मंडल चार जेके नगर के माइंस क्वार्टर हनुमान मंदिर प्रांगण में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निमचा फांड़ी पुलिस प्रभारी नसरीन सुल्ताना सहित फांड़ी के अन्य अधिकारी उपस्थित हुए। इसके अलावा भाजपा मंडल चार के उपाध्यक्ष संजय यादव, लालटू रूईदास, हिमांशु शेखर सिंह, अभिलाष यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान नसरीन सुल्ताना ने कहा कि पौधारोपण करने से ग्लोबल वार्मिंग को हम रोक सकते हैं साथी हमारा वातावरण से शुद्ध होगा ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। एक पौधा लगाना एक प्राण बचाने के समान है। हमें प्रतिदिन एक पौधा लगाना चाहिए। पौधा लगाने के बाद उसे बड़ा करने की जिम्मेदारी भी हम लोगों की होनी चाहिए।
वही संजय यादव ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम की थीम पर पूरे भारतवर्ष में विश्व परिवार पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण का कार्य हो रहा है। हम सभी को पौधारोपण करना चाहिए जिससे गर्मी कम हो। इसी क्रम में आज हम लोगों ने पूरे बूथ में लगभग 20 पौधे लगाए हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का पौधारोपण अभियान, निमचा फांड़ी प्रभारी नसरीन सुल्ताना ने की पौधारोपण
Reviewed by Bengal Media
on
June 05, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
June 05, 2026
Rating:

No comments: