डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जामुड़िया मंडल चार में भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नेताओं ने याद किए उनके योगदान
जामुड़िया: भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या एक अंतर्गत भाजपा जामुड़िया मंडल-4 की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता विश्वजीत मिश्रा, अनुभव मिश्रा, राजेश शर्मा, विजयकांत उपाध्याय, देबू मोदी, सुखदेव मोदी, रवि साव, गौतम मोदी, कोमल पंडित, शिखा दास सहित मंडल-4 के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वजीत मिश्रा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था। उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी ने देशहित के विभिन्न मुद्दों पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से मतभेद होने के बाद अलग राजनीतिक मार्ग अपनाया और भारतीय जनसंघ की स्थापना की। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को प्रखर राष्ट्रवादी नेता बताते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय हितों के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
वहीं राजेश शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके आदर्शों पर चलने और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जामुड़िया मंडल चार में भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नेताओं ने याद किए उनके योगदान
Reviewed by Bengal Media
on
July 06, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
July 06, 2026
Rating:

No comments: