Bengal Media

"Your Voice, Your News"

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर एबी पीट स्टाफ क्लब ने 5 फुटबॉल क्लबों को किया फुटबॉल वितरण



जामुड़िया: भारत केसरी, महान शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या-5 अंतर्गत जामुड़िया स्थित एबी पीट स्टाफ क्लब की ओर से फुटबॉल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पांच फुटबॉल क्लबों को फुटबॉल प्रदान किए गए, ताकि युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके।
कार्यक्रम में विश्वजीत मिश्रा, सजल ओझा, धर्मेंद्र पासवान, रवि नोनिया, मोनू महतो सहित एबी पीट स्टाफ क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विश्वजीत मिश्रा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने हमेशा जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया। उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए यह फुटबॉल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि जिन पांच क्लबों को फुटबॉल दिए गए, उनमें अधिकांश खिलाड़ी अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े बच्चे हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं में खेल भावना, शारीरिक क्षमता और मानसिक मजबूती विकसित करने के लिए फुटबॉल एक उत्कृष्ट माध्यम है। डॉ. मुखर्जी भी युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का भाव विकसित करने के पक्षधर थे। इसी उद्देश्य से खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई।
विश्वजीत मिश्रा ने कहा कि जामुड़िया क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी हैं, लेकिन संसाधनों और सुविधाओं के अभाव में उनकी प्रतिभा आगे नहीं बढ़ पाती। ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई, ताकि वे भविष्य में जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकें।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर एबी पीट स्टाफ क्लब ने 5 फुटबॉल क्लबों को किया फुटबॉल वितरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर एबी पीट स्टाफ क्लब ने 5 फुटबॉल क्लबों को किया फुटबॉल वितरण Reviewed by Bengal Media on July 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.