Bengal Media

"Your Voice, Your News"

जामुड़िया पुलिस ने लौटाई 61 लोगों की मुस्कान, 'फिरे पावा' कार्यक्रम में वापस किए गए खोए और चोरी हुए मोबाइल

जामुड़िया: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जामुड़िया थाना की ओर से आयोजित "फिरे पावा" कार्यक्रम में 61 लोगों को उनके खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
कार्यक्रम में एसीपी बिमान कुमार मिर्धा, सर्किल इंस्पेक्टर मानस दास, जामुड़िया थाना प्रभारी सौमेंद्रनाथ सिंह ठाकुर सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन चोरी हो जाए या गुम हो जाए तो बिना देरी किए 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें और नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना मिलने से मोबाइल को ट्रैक कर बरामद करने में काफी सुविधा होती है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 61 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाना संतोष की बात है, लेकिन यह भी चिंता का विषय है कि लगातार बड़ी संख्या में मोबाइल चोरी या गुम होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने लोगों से अपने मोबाइल की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहने और किसी भी घटना के तुरंत बाद पुलिस की सहायता लेने की अपील की, ताकि पुलिस तेजी से कार्रवाई कर खोए या चोरी हुए मोबाइल बरामद कर सके।
जामुड़िया पुलिस ने लौटाई 61 लोगों की मुस्कान, 'फिरे पावा' कार्यक्रम में वापस किए गए खोए और चोरी हुए मोबाइल जामुड़िया पुलिस ने लौटाई 61 लोगों की मुस्कान, 'फिरे पावा' कार्यक्रम में वापस किए गए खोए और चोरी हुए मोबाइल Reviewed by Bengal Media on July 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.