Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज विज्ञान केंद्र में सांस्कृतिक व विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन, 500 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

रानीगंज - पश्चिम बंग विज्ञान मंच के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत रानीगंज विज्ञान केंद्र की ओर से शनिवार और रविवार को स्टूडेंट हेल्थ होम भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान क्विज, बैठकर चित्रांकन (ड्राइंग), निबंध लेखन तथा विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन लघु विज्ञान प्रदर्शनी के रूप में किया गया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
पश्चिम बंग विज्ञान मंच के पश्चिम बर्दवान जिला सचिव कल्लोल घोष ने बताया कि अंधविश्वास मुक्त और वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले समाज के निर्माण के उद्देश्य से संगठन पिछले 40 वर्षों से कार्य कर रहा है। इस वर्ष की थीम "विज्ञान की रोशनी, हर घर तक पहुंचाओ" रखी गई है।
कार्यक्रम में परितोष विश्वास, देवव्रत दासगुप्ता, निर्माल्य सरकार, काजल पाल और अभिजीत राय सहित विज्ञान मंच के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विज्ञान मंच के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रानीगंज कोयलांचल क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने का भी संकल्प दोहराया। आयोजकों ने कहा कि वैज्ञानिक चेतना के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
रानीगंज विज्ञान केंद्र में सांस्कृतिक व विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन, 500 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा रानीगंज विज्ञान केंद्र में सांस्कृतिक व विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन, 500 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा Reviewed by Bengal Media on July 12, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.