Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में सीपीआई(एम) का जोरदार प्रदर्शन, बुलडोजर कार्रवाई, महंगाई और स्मार्ट मीटर के खिलाफ निकाली रैली

रानीगंज- भाजपा सरकार की नीतियों, महंगाई, कथित बुलडोजर कार्रवाई और स्मार्ट मीटर लागू किए जाने के विरोध में शनिवार को सीपीआई(एम) रानीगंज एरिया कमेटी ने रानीगंज में विशाल विरोध मार्च निकाला। लाल झंडों और तख्तियों के साथ निकली इस रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।
यह विरोध मार्च पोस्ट ऑफिस मैदान से शुरू होकर एनएसबी रोड, तारबंगला, बड़ा बाजार होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष जाकर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और विभिन्न मांगों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई(एम) नेता सुप्रियो राय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया और आम जनता महंगाई व अन्य समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्ट नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं और दोनों दलों की नीतियों पर सवाल उठाए।
प्रदर्शनकारियों ने पुनर्वास के बिना बस्तियों और हाकरों को हटाने की कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों तथा स्मार्ट मीटर लागू किए जाने के फैसले के खिलाफ भी आवाज बुलंद की।
रैली के दौरान सीपीआई(एम) नेताओं ने कहा कि आम जनता के अधिकारों और आजीविका से जुड़े मुद्दों पर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
रानीगंज में सीपीआई(एम) का जोरदार प्रदर्शन, बुलडोजर कार्रवाई, महंगाई और स्मार्ट मीटर के खिलाफ निकाली रैली रानीगंज में सीपीआई(एम) का जोरदार प्रदर्शन, बुलडोजर कार्रवाई, महंगाई और स्मार्ट मीटर के खिलाफ निकाली रैली Reviewed by Bengal Media on July 11, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.