अन्नपूर्णा भंडार योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं का बोरो कार्यालय में प्रदर्शन, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
जामुड़िया: जामुड़िया के वार्ड संख्या-7 की कई महिलाओं ने अन्नपूर्णा भंडार योजना की राशि उनके बैंक खातों में जमा नहीं होने के विरोध में बोरो रो नंबर-1 कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
महिलाओं का कहना था कि उन्होंने अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया था। इसके बावजूद अब तक उनके खातों में योजना की राशि नहीं आई है। इस कारण वे अपनी समस्या लेकर बोरो कार्यालय पहुंचीं और जल्द समाधान की मांग की।
इस दौरान महिलाओं ने बोरो कार्यालय के executive engineering से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने उन्हें आश्वस्त करते हुए बताया कि इस मामले की जांच के लिए inquiry टीम आएगी। टीम सभी मामलों की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, जिसके बाद स्पष्ट हो सकेगा कि किन कारणों से लाभार्थियों के खातों में राशि नहीं पहुंची।
उन्होंने यह भी बताया कि बरो कार्यालय में जमा हुए सभी आवेदन पत्र पहले ही जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाओं ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर अन्नपूर्णा भंडार योजना की राशि उनके खातों में जारी करने की मांग की।
अन्नपूर्णा भंडार योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं का बोरो कार्यालय में प्रदर्शन, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
Reviewed by Bengal Media
on
July 07, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
July 07, 2026
Rating:

No comments: