Bengal Media

"Your Voice, Your News"

बोर्ड भंग होते ही एक्शन में सरकार, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने शुरू किया 'लाइव फोन-इन', अब जनता सीधे बताएगी अपनी समस्या

आसनसोल: आसनसोल नगर निगम का बोर्ड भंग होने के महज 24 घंटे के भीतर राज्य सरकार ने नागरिक सुविधाओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल नगर निगम आयुक्त कार्यालय से विशेष 'लाइव फोन-इन' कार्यक्रम की शुरुआत की। इस नई व्यवस्था के तहत अब शहर के लोग अपनी समस्याएं सीधे मंत्री तक पहुंचा सकेंगे।
कार्यक्रम के पहले ही दिन बड़ी संख्या में नागरिकों ने फोन कर टूटी सड़कों, पेयजल संकट, जल निकासी, कचरा उठाव, साफ-सफाई तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को प्रत्येक मामले का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार करने और प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्या का समाधान होने के बाद संबंधित शिकायतकर्ता को व्यक्तिगत रूप से इसकी जानकारी भी दी जाए, ताकि प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो।
इस दौरान पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी, आसनसोल नगर निगम की प्रशासक तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कई शिकायतों पर मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए, जबकि अन्य मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रशासन को आम जनता के और करीब लाने के लिए प्रतिबद्ध है। नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
शहरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब वर्षों से लंबित नागरिक समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और नगर निगम की कार्यप्रणाली पहले से अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनेगी।
बोर्ड भंग होते ही एक्शन में सरकार, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने शुरू किया 'लाइव फोन-इन', अब जनता सीधे बताएगी अपनी समस्या बोर्ड भंग होते ही एक्शन में सरकार, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने शुरू किया 'लाइव फोन-इन', अब जनता सीधे बताएगी अपनी समस्या Reviewed by Bengal Media on July 09, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.