Bengal Media

"Your Voice, Your News"

राष्ट्रीय कराटे विजेता शुभम साव का सम्मान, BJYM ने किया आर्थिक सहयोग का भरोसा

रानीगंज: राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रानीगंज का नाम रोशन करने वाले युवा खिलाड़ी शुभम साव को भारतीय जनता युवा मोर्चा रानीगंज प्रखंड की ओर से सम्मानित किया गया। शुभम ने हाल ही में खड़गपुर में आयोजित 54 किलो से कम वजन वर्ग की राष्ट्रीय कोईकोशिन कराटे प्रतियोगिता में विजेता का खिताब हासिल किया है।
शुभम की इस उपलब्धि से उत्साहित भारतीय जनता युवा मोर्चा रानीगंज प्रखंड के उपाध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके पूरणमल स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान शुभम के पिता दीपक साव और मां करुणा साव भी मौजूद रहीं।
सम्मान समारोह के दौरान मुकेश यादव ने शुभम को उत्तरीय ओढ़ाकर तथा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने शुभम की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे रानीगंज के लिए गर्व की बात है कि यहां के एक युवा ने राष्ट्रीय स्तर की कठिन प्रतियोगिता में विजेता बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मुकेश यादव ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि शुभम का परिवार आर्थिक रूप से बहुत मजबूत स्थिति में नहीं है। ऐसे में उन्होंने भरोसा दिलाया कि शुभम के खेल करियर को आगे बढ़ाने में जिस प्रकार की वित्तीय सहायता की आवश्यकता होगी, वह व्यक्तिगत रूप से और संगठन के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर हरसंभव सहयोग करने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रानीगंज प्रखंड के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी शुभम को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
शुभम की इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेता बनकर लौटे शुभम ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से रानीगंज के युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।
राष्ट्रीय कराटे विजेता शुभम साव का सम्मान, BJYM ने किया आर्थिक सहयोग का भरोसा राष्ट्रीय कराटे विजेता शुभम साव का सम्मान, BJYM ने किया आर्थिक सहयोग का भरोसा Reviewed by Bengal Media on August 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.