रानीगंज: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित मारवाड़ी सनातन विद्यालय के सामने हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 92 की पूर्व कैंडिडेट सुनीता कयाल ने किया।
इस अवसर पर रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी सतीनाथ शिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों के बीच हेलमेट वितरित किए गए। आयोजकों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों में यातायात नियमों और हेलमेट के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में राहुल अग्रवाल, राजेश सराफ, राहुल केजरीवाल, दीपक झुनझुनवाला और विकास बर्मन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने का संदेश दिया गया।
रानीगंज में सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट वितरण, सुनीता कयाल के नेतृत्व में हुआ आयोजन
Reviewed by Bengal Media
on
August 25, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
August 25, 2026
Rating:

No comments: